फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandraprakash and Ranjana district panchayat members elected

Azamgarh News: चंद्रप्रकाश व रंजना जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित

Fri, 08 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chandraprakash and Ranjana district panchayat members elected
पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में बिलरियागंज के भगतपुर में चंद्रप्रकाश दुबे व मार्टीनगंज के सुरहन की रंजना जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। वहीं विकास खंड तरवां के ऊंचहुआं में राबिया व पल्हना के कबूतरा गांव की राजदेई ग्राम प्रधान चुनी गईं। जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मार्टीनगंज के सुरहन व बिलरियागंज के भगतपुर में जिला पंचायत सदस्य व विकास खंड पल्हना के कबूतरा और तरवां के ऊंचहुआं में ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को उपचुनाव कराया गया था। शुक्रवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु हुई। हार का आभास होने पर कुछ प्रत्याशी पहले ही चले गए तो वहीं कुछ मतगणना के अंतिम समय तक डटे रहे। कुल 20 टेबलों पर मतगणना हुई। 80 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। प्रत्येक मतगणना दल में चारअधिकारी व कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन

बिलरियागंज में सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रप्रकाश दुबे 2862 मत पाकर जीते। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी रविंद्र प्रताप सिंह को 2682 मत मिले। जबकि इसके पूर्व भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली थी लेकिन इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रविंद्र को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मार्टीनगंज में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें 3152 मत पाकर रंजना ने जीत दर्ज की। वहीं विकास खंड तरवां के ऊंचहुआं में राबिया ने 933 मत व पल्हना के कबूतरा गांव में राजदेई ने 600 मत पाकर ग्राम प्रधान चुनी गईं। सभी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000

उपचुनाव में प्रत्याशियों को मिले मत, निरस्त मत व वैध मत
बिलरियागंज (भगतपुर) जिला पंचायत सदस्य के कुल दो प्रत्याशी
प्रत्याशी - मिले मत
चंद्रप्रकाश दुबे - 2862
रविंद्र प्रताप सिंह - 2682
कुल पड़े मत - 5723
निरस्त मत - 179
कुल वैध मत - 5544
------
मार्टीनगंज (सुरहन) जिला पंचायत सदस्य के कुल आठ प्रत्याशी
उर्मिला - 2633
दुलारी देवी - 456
नीलम - 2361
रेनू - 2525
रंजना - 3152
शशिकला - 1012
सुहासनी - 56
हीरावती - 474
कुल पड़े मत - 13043

निरस्त मत - 374

कुल वैध मत - 12669
----------
पल्हना (कबूतरा) ग्राम प्रधान में चार प्रत्याशी

आर्या - 105
पूनम - 506
राजदेई - 600
सुष्मा - 94
कुल पड़े मत - 1332

निरस्त मत - 27

कुल वैध मत - 1305
000000000000
तरवां (ऊंचहुआं) ग्राम प्रधान के कुल चार प्रत्याशी
उषा - 925
प्रेमशीला - 475
राबिया - 933
रेखा - 104
कुल पड़े मत - 2509

निरस्त मत - 72

कुल वैध मत - 2437
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed