फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandradev Ram Yadav Karali joined SP

चंद्रदेव राम यादव करैली ने थामा सपा का दामन

Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chandradev Ram Yadav Karali joined SP
लखनऊ में सपा की पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली के सपा की सदस्यता की रसीद देते अखिलेश यादव।-फाइल ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बसपा के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव ने बुधवार को सपा का दामन थाम लिया। दिसंबर 2019 उन्होंने पार्टी में उपेक्षित होने पर बसपा से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष सपा का दामन थामा।
विज्ञापन

सदर तहसील के हाजीपुर गांव निवासी चंद्रदेव राम यादव ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत लोक दल से की थी। 1984 में जब कांशीराम ने बसपा का गठन किया था तब चंद्रदेव राम आजमगढ़ में इसके संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। 2002 में पहली बार मुबारकपुर से बसपा के टिकट पर विधायक बने। फिर 2007 में भी मुबारकपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। हालांकि मंत्री रहते हुए उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। पार्टी ने उन्हें सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया। 2012 के चुनाव में उनके स्थान पर शाह आलम को टिकट दिया। जेल से छूटने के बाद 2017 के विधान सभा चुनाव में पार्टी ने इन्हें अपना लिया लेकिन मुबारकपुर के बजाय निजामाबाद विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। इसके बाद 2019 में पार्टी ने इन्हें बहराइच जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से मैदान में उतारा। लेकिन यहां भी कामयाबी इनसे दूर रही। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद चंद्रदेव यादव काफी दिनों से दूसरे घर की तलाश में थे। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। उनके इस निर्णय के बाद उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर में इस खबर से सपा में उत्साह देखने को मिला एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सठियांव ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, प्रधान लालचंद्र यादव, कामता, कमला यादव, राकेश यादव, राजेश यादव, रहमान आदि उपस्थित थे। जहानागंज के ब्लाक मोड पर कारीसाथ गाव के पूर्व प्रधान नन्हकू यादव ने मिठाई बांटी। इस मौके पर अलगू यादव, सुरेश यादव, फुन्नू यादव, सांचा यादव, अच्छेलाल यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed