फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandni selected for All India University Hockey Competition

आल इंडिया यूनिवर्सिटी हाकी प्रतियोगिता के लिए हुआ चांदनी का चयन

Sat, 12 Mar 2022 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chandni selected for All India University Hockey Competition
शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासी व शिब्ली नेशनल कालेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चांदनी का चयन राजस्थान के उदयपुर में होने वाले आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इस सफलता पर चांदनी ने कहा कि खेल में अलग चुनौतियां होती हैं। इसके लिए हौसले के साथ धैर्य भी रखना होता है। अनुशासन के साथ प्रैक्टिस करनी होती है। बिना कड़ी मेहनत के सिवा कोई ऐसा मंत्र नहीं है, जिससे सफलता हासिल हो जाए। उन्होंने देश में खेल संसाधनों की कमी पर चिंता जाहिर की। बताया कि बचपन से ही मेरा हॉकी के प्रति लगाव था। 15 साल की उम्र में स्टिक पकड़ी तो देश के लिए कुछ करने का जुनून सवार था। अब अच्छा महसूस कर रही हूं। बचपन में हॉकी के प्रति लगाव को देखकर पिता कपूर चंद सोनकर ने साथ दिया। इसके बाद शिब्ली नेशनल कालेज मेंकोच मो. असद छोटक मिले। जहां से उनकी प्रतिभा निखरी।
विज्ञापन

चांदनी सोनकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
डिस्ट्रिक हॉकी एसोसिएशन के सचिव व हॉकी कोच असद मोहम्मद खान ने बताया कि चांदनी ने जिस तरह से हॉकी खेल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है, उससे साफ है कि चांदनी राष्ट्रीय स्तर पर अपना मुकाम हासिल करेगी। चांदनी सोनकर ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। चांदनी के पिता फल व्यवसायी है और मां गृहणी हैं। भाई सोनू सोनकर फल विक्रय कर जीविकोपार्जन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed