फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chairman also handed over the letter to the Divisional Commissioner and the District Magistrate

Azamgarh News: चेयरमैन ने भी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

Tue, 15 Aug 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chairman also handed over the letter to the Divisional Commissioner and the District Magistrate
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर की चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के बीच चल रहा विवाद अब खुल कर सामने आने लगा है। सोमवार को चेयरमैन ने खुद मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मुलाकात की और ईओ पर तमाम आरोप लगाते हुए शिकायती पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया। उधर, सभासदों से ईओ का विवाद पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन शबा शमीम ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्रक में आरोप लगाया कि ईओ प्रतिभा सिंह पूरी तरह से मनमानी पर उतर आई हैं और सभी के साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं। बोर्ड की पहली बैठक में पारित प्रस्ताव पर ईओ ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर में मानक के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। जिसका विरोध करने वाले सभासद पुत्र के खिलाफ ईओ ने मुकदमा तक दर्ज करा दिया है। इतना ही नहीं मनमाने ढंग से ठेकेदारों का भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की कमेटी गठित कर जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने के साथ ही ईओ कास्थानांतरण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed