फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Central government to issue white paper in Agneepath case

अग्निपथ मामले में श्वेत पत्र जारी करे केंद्र सरकार

Fri, 17 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Central government to issue white paper in Agneepath case
आजमगढ़। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने केंद्र सरकार से अग्निपथ मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के प्रति देश के नौजवानों के मन में अविश्वसनीयता है। युवा अपने रोजगार एवं भविष्य को लेकर चिंतित है, पूर्व में दो करोड़ रोजगार की बात जुमला साबित हो चुकी है। रोजगार को लेकर केंद्र की नीतियां फिसड्डी साबित हो चुकी हैं, लिहाजा अग्निपथ नाम और काम दोनों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अग्निपथ के परिप्रेक्ष्य में सरकार की मंशा ना तो पारदर्शी है और ना ही कोई ठोस नींव पर आधारित है। केंद्र सरकार को युवाओं के रोजगार एवं भविष्य के साथ धोखा व छलावा बंद कर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए हम सड़कों पर उतरेंगे।छात्रों,नौजवानों,बेरोजगारों के बुनियादी सवालों एवं समस्याओं को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को हमेशा आगाह कराते रहे है, यदि इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता तो आज हिंसा का शिकार नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed