फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cemetery fire

कब्रिस्तान में लगी आग, होते-होते बचा बड़ा हादसा

Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cemetery fire
आजमगढ़। शहर के हरवंशपुर क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कारण यह रहा कि कब्रिस्तान के दोनों ही तरफ मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही पेट्रोल पंप स्थिति थे। स्थानीय लोगों ने ही अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। जिससे लोगों में आक्रोश भी नजर आया।
विज्ञापन

शहर के हरवंशपुर में कब्रिस्तान स्थापित हुआ था। जिसमें अंग्रेजी शासन काल के अधिकारियों व ईसाई समुदाय के लोगों का शव दफन किया जाता था। काफी बड़े क्षेत्र में यह कब्रिस्तान फैला हुआ है। इसके दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। बृहस्पतिवार को दिन में कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिए, वहीं स्वयं आग बुझाने की कवायद में जुट गए। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त था। लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान के दोनों तरफ पेट्रोल पंप स्थित है, जिसके चलते बड़ा हादसा होने की संभावना थी। आग पर काबू पा लेने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed