फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cemented sheet installed instead of roof molding, CDO angry

Azamgarh News: छत की ढलाई के बजाए लगाई सीमेंटेड शीट, सीडीओ नाराज

Wed, 18 Dec 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cemented sheet installed instead of roof molding, CDO angry
आजमगढ़। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत तरवां ब्लॉक के बहलोलपुर में आवंटित 39 आवासों में गड़बड़ी मिली है। लाभार्थियों ने छत की ढलाई कराने की बजाए उसके ऊपर सीमेंटेड शीट लगा दी है। जांच में खुलासा होने पर सीडीओ ने बीडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


तरवां ब्लॉक के बहलोलपुर पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत डीएम से की गई थीं। मामले में डीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। परियोजना निदेशक ऋचा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की हुई तो पता चला कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 39 लाभार्थियों को आवास की धनराशि खाते में भेज दी गई है, इसके बाद भी उन्होंने छत की ढलाई नहीं कराई। बल्कि छत की जगह सीमेंटेड शीट लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट में धांधली का खुलासा होने पर सीडीओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने बहलोलपुर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार की प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ बीडीओ मार्टीनगंज संतोष कुमार को जांच का निर्देश दिया है। वहीं बहलोलपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। अब बीडीओ की जांच रिपोर्ट और ग्राम पंचायत अधिकारी का स्पष्टीकरण आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed