{"_id":"67758bb35560289f5f024bdc","slug":"celebration-everywhere-to-welcome-the-new-year-10-children-born-on-the-first-day-of-the-year-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-125607-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नए साल के स्वागत में हर जगह जश्न, साल के पहले दिन 10 बच्चों ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नए साल के स्वागत में हर जगह जश्न, साल के पहले दिन 10 बच्चों ने लिया जन्म
विज्ञापन
आजमगढ़। नए साल के स्वागत में हर जगह जश्न मना। साल 2025 के पहले दिन 10 बच्चों ने जन्म लिया। नए साल के स्वागत के लिए जोश, उल्लास, मस्ती, उमंग के आगे सर्द मौसम भी गर्म हो गया। धीरे-धीरे नए साल का स्वागत करने के लिए शहर के लोग अपने-अपने तरीके से तैयार हुए। होटल, रेस्टोरेंट में रंगीन रोशनी में जश्न मना तो सड़कों से लेकर लोगों ने अपने घर में नए साल का गर्मजोशी से स्वागत किए। वहीं साल के पहले दिन बुधवार की शुरुआत मंदिरों में मत्था टेककर की। मंगलवार शाम छलकती रही। जैसे ही रात में घड़ी की दोनों सुइयां एक-दूसरे से मिलीं, हैप्पी न्यू ईयर के गवाह बने लोग एक दूसरे को बधाई देने में जुटे रहे। डीजे की मस्ती के बीच लोग देर रात थिरकते नजर आए। नए साल के स्वागत के लिए हर कोई आतुर दिखा। पुराने वर्ष की खट्टी मीठी यादें और नए साल के स्वागत के लिए हर कोई अपने- अपने तरीके से जश्न मनाया। देर शाम तक फूल और बेकरी की दुकानें खुली रही। लोग पहुंचते रहे और खरीदारी करते रहे। इस बीच पुलिस भी गश्त करती रही। लोग सड़कों पर भी डीजे बजाकर डांस करते रहे। हर कोई जश्न में डूबा रहा। सभी ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। सोमवार की सुबह लोगों ने स्नान किया इसके बाद परिवार के साथ मंदिर में पहुंच गए। जहां दर्शन पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शहर के भंवनाथ मंदिर, बड़ा गणेश मंदिर और दक्षिणमुखी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
00
होटल और रेस्तरां में उमड़े ग्राहक
नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग होटल रेस्तरां में गए। शहर के होटल और रेस्तरां संचालकों ने इस मौके को जमकर भुनाया। होटल-रेस्तरां में आकर्षक सजावट की गई। होटल में लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इससे पहले गिफ्ट गैलरियों में खासी भीड़ रही। साल के पहले दिन के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई थीं। संवाद
00
अतरौलिया में एक तो गंभीरपुर में दर्ज हुए दो मुकदमे
नव वर्ष के जश्न में जहां लोग एक दूसरे को बधाई देने में जुटे हुए थे। वहीं इस दौरान जनपद के गंभीरपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए। एक मुकदमा आबकारी एक्ट का था तो दूसरा मुकदमा नाबालिग को भगाने का दर्ज हुआ। जबकि अतरौलिया थाने में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ। यह मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत गोविंद निषाद निवासी मकदूमपुर थाना जहांगीरगंज अंबेडकरनगर के खिलाफ दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
00
10 बच्चों की कराई गई सिजेरियन से डिलीवरी
बहुत से लोग बच्चे का जन्म किसी ऐसे दिन चाहते हैं जो खास हो। इसलिए बहुत से लोग नए साल के पहले दिन भी ऑपरेशन से बच्चे की पैदाइश कराए। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में 10 बच्चाें ने ऑपरेशन से जन्म लिया। इसमें एक ऑपरेशन डा. श्वेता राय तो नौ आपरेशन डा. आरडी यादव ने किया।