फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebrated Yoga Day from city to villageCelebrated Yoga Day from city to village

शहर से लेकर गांव रही योग दिवस मनाया

Mon, 21 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Yoga Day from city to villageCelebrated Yoga Day from city to village
अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुंवर सिंह उद्यान में योगाभ्यास करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
शहर से लेकर गांव रही योग दिवस की धूम
विज्ञापन

- घरों के साथ उद्यानों और खाली मैदानों में किया योग
- पुलिस लाइन में योग कर पुलिस वालों ने मनाया योग दिवस
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस की धूम देखने केे मिली। कोरोना को देखते हुए लोगों ने घरों में योग कर योगा दिवस मनाया। वहीं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा खुली जगहों पर योग प्राणायाम किया गया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। पुलिस लाइन में एसपी के नेतृत्व में योगा दिवस का आयोजन हुआ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, एसपी लाइन सिद्धार्थ तोमर सहित पुलिस के जवानों ने भी योग किया। जिसमें जनपद के ख्याति प्राप्त योग प्रशिक्षक देवविजय ने योगा प्रोटोकॉल के अनुसार पांच खड़े होकर, पांच बैठकर, पांच लेटकर, तीन पेट के बल लेटकर, और चार पीठ के बल लेटकर कुल 21 आसनों, प्राणायाम में भस्त्रिका कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी उदगीत का अभ्यास कराया। देवविजय यादव ने कहा कि योग प्राणायाम करने से कार्य करने की क्षमता दोगुनी हो जाती है। योग जीवन का सार है सुबह-सुबह एक घंटा योग करने से शरीर व मन स्वस्थ रहता है। शरीर में ऊर्जा व स्फूर्ति का संचार बना रहता।अंत में एसपी सुधीर सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका व श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज आजमगढ़ में सुबह सात बजे से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पूरे मनोयोग से योगा किया और योग से होने वाले लाभ को भी जाना। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल, नगर आईटी संयोजक शोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, डा. डीपी तिवारी आदि उपस्थित थे। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार सेठवल सिथत जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया गया। प्रबंधक शैलेश कुमार राय ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक क्षमता मजबूत होती है। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार लखरांव पोखरा पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबाष जायसवाल के नेतृत्व में योग दिवस पर विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया। इसी प्रकार पवनी गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ने योग का अभ्यास कराया। योगाचार्य शंकर प्रसाद गोंड के नेतृत्व में योग शिक्षिका रागेश्वरी गोंड और तेजश्वनी गोंड ने करतालपुर स्थित हरिश्चंद्र मिश्र पब्लिक स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं को योग का अभ्यास कराया। विद्यालय के प्रबंधक तनवीर अहमद, प्रधानाचार्या कविता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार दिव्य यज्ञ योग संस्कार केंद्र मसीरपुर स्थित राम जानकी मंदिर में योग दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ डा. रामभुवन सिंह आदर्श फिजियो थैरेपिस्ट केंद्र लालगंज ने किया। वहीं फाइन आर्ट सेंटर की कलाकार बेटियों ने योग दिवस पर टीशर्ट पर योग की विभिन्न मुद्रा की पेंटिग किया। विभिन्न आसन को टीशर्ट में अंकित कर कलाकारों ने योग किया। टी शर्ट में रंगों से जिस तरह विभिन्न योगमुद्राय सजीव हो उठी वैसे ही योग करने से मानव जीवन स्वस्थ तन और प्रसन्न मन से परिपूर्ण हो जाता है। अग्रवाल धर्मशाला में नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं ने योगाभ्यास किया। डा. पूनम तिवारी सचिव नारी शक्ति संस्थान ने कहा कि योग करने से हमारे मन को शांति और शरीर स्वस्थ रहता है। योग हमें ख़ुद से मिलाता हैं।
विज्ञापन

00000000000000000समापन पर योग गुरूओं को किया सम्मानित
आजमगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अंग्रेसन कालेज में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का समापन सोमवार को हुआ। समापन पर योग गुरु आनंद दुबे और विनय कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सुबह सम्मेलन की शुरूआत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग प्रशिक्षक अनंत दुबे ने लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संरक्षक सुदर्शन दास अग्रवाल, संस्था के महामंत्री पंकज अग्रवाल ने संबोधित किया। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
कंट्रोल सेंटर के कर्मचारियों ने किया योगा
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में बने इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर में प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों ने 21 आसनों का अभ्यास किया। साथ ही दिनचर्या में योग को शामिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवविजय यादव, संतोष सिंह, अरुण मौर्य आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
0000000000000
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घर पर परिवार संग किया योगाभ्यास
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने घरों में रहकर योगाभ्यास किया। इस क्रम में शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीडी सिंह ने अपने परिवार के साथ छपरा सुल्तानपुर में पैतृक आवास पर योगाभ्यास किया।
0000000000000
पूर्वमंत्री ने समर्थकों संग किया योग
आजमगढ़। जहानागंज के रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। कहा कि योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ्य रहें। इस अवसर पर उदय शंकर चौरसिया, लाल बहादुर सिंह, लालू, चंचल चौबे, अतुल चौबे, रमेश कन्नौजिया, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

0000000000
जूम ऐप के जरिए किया योगाभ्यास
आजमगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच आजमगढ़ शाखा की शाखा ने जूम ऐप के माध्यम से योगाभ्यास किया। जिसमें समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और योगा की बारिकियों को जाना। इस अवसर पर यथार्थ डालमिया, आशिता डालमिया, अनंत अग्रवाल, सिया जालान, ओजिता डालमिया आदि उपस्थित थे।
- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed