फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CCTV cameras were found switched off at five examination centres in the district, notices were served

Azamgarh News: जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर बंद मिले सीसी कैमरे, थमाया नोटिस

Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras were found switched off at five examination centres in the district, notices were served
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को 282 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा के पहली पाली में 7803 और दूसरी पाली में 270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्राें पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। वहीं, प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान जिले के पांच विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इसे लेकर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी जबकि इंटरमीडिएट पाली, अरबी और फारसी विषय की परीक्षा थी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। प्रथम पाली में हाईस्कूल में 86059 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें 78297 ने परीक्षा दी और 7772 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 704 ने परीक्षा दी जबकि 37 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 3519 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 3277 ने परीक्षा दी और 233 ने परीक्षा से दूरी बनाई। यदि देखा जाए तो प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटर के 7803 और दूसरी पाली में 270 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे जिन विद्यालयों के बंद मिले थे उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed