फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CCTV cameras and fitness are mandatory, school vehicles will not run without affidavit.

Azamgarh News: सीसी कैमरे और फिटनेस अनिवार्य, बिना शपथपत्र नहीं चलेंगे स्कूल वाहन

Mon, 06 Apr 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras and fitness are mandatory, school vehicles will not run without affidavit.
आजमगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अब जिले में कोई भी स्कूल वाहन बिना 18 बिंदुओं का शपथपत्र दिए सड़क पर नहीं चल सकेगा। इसके लिए विभाग ने स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल शुरू किया है, जहां स्कूल संचालकों को अपने वाहनों से जुड़ी सभी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि स्कूल संचालकों को http://upisvmp.com⁠ पर लॉगिन करने के बाद शपथपत्र का प्रारूप मिलेगा, जिसे भरकर जमा करना अनिवार्य है। इस शपथपत्र में वाहन में लगे सीसी कैमरे की स्थिति, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। बिना पोर्टल पर जानकारी फीड किए कोई भी स्कूली वाहन संचालन की अनुमति नहीं पाएगा। एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान अधिकारी पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के आधार पर ही सत्यापन करेंगे। यदि किसी वाहन की जानकारी गलत पाई जाती है या विवरण दर्ज नहीं किया गया, तो संबंधित वाहन को सीज कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूली वाहनों की सघन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed