फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CBI threatens post office employees when they demand bribe three arrested

Azamgarh : पोस्ट आफिस में सीबीआई की दस्तक, मची अफरा-तफरी, तीन को किया गिरफ्तार, रिश्वतखोरी का आरोप

Wed, 05 Feb 2025 02:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

सीबीआई की टीम ने डाकघर पर छापा मारकर तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित से पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए 25000 रुपये की रिश्वत मांगी गई जिसके बाद टीम ने छापा मारकर तीन को पकड़ा। 

विज्ञापन
CBI threatens post office employees when they demand bribe three arrested
सीबीआई और ईडी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पोस्टआफिस के कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पर मंगलवार को सीबीआई की टीम जिले में धमकी। इस दौरान टीम ने डाकघर में छापेमारी करते हुए सब डिविजनल इंस्पेक्टर ओवरसीयर और डाक सहायक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम द्वारा इस छापामारी को इतना गुप्त रखा गया कि जिले की पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन


एक व्यक्ति द्वारा सीबीआई से डाक विभाग के तीनों कर्मचारियों पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उसने सीबीआई को बताया कि उसका चयन रसूलपुर नंदलाल शाखा में शाखा पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवा के पद पर हुआ है। इन लोगों द्वारा उसे इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


जब उसने उनसे बात की तो वह 25 हजार के बजाए 10 हजार रुपये पर राजी हो गए थे। इस शिकायत पर सीबीआई के अधिकारियों द्वारा पूरी योजना के तहत डाकघर में छापामारी की गई और तीनों रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीआई टीम ने डाकघर से सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडे और पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल को गिरफ्तार किया। यह छापामारी इतनी गुप्त तरीके से की गई कि जिले की पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि जिले में सीबीआई के आने की हमें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed