{"_id":"5d8cf7098ebc3e014c4b5f42","slug":"caught-by-deposing-the-statement-of-the-dead-filed-case-against-another-azamgarh-news-vns4860295100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत व्याक्ति का कोर्ट में दाखिल कर दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत व्याक्ति का कोर्ट में दाखिल कर दिया बयान
विज्ञापन
आजमगढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामले में घटना के विवेचक द्वारा मरने वाले का बयान कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। यह बात आरोपी पक्ष को पता चल गई तो बुधवार को विवेचक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी मामले में गुरुवार को विवेचक द्वारा शहर कोतवाली में उस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराई गई। जिसने विवेचना के दौरान मरने वाले का बयान दिलवाया था। एक दूसरे पर केस दर्ज कराने के बाद यह मामला सूर्खियों में है।
क्राइम ब्रांच की अपराध शाखा में निरीक्षक भानू प्रताप सिंह एक वर्ष पूर्व तैनात थे। जो वर्तमान समय में रिटायर हो गए हैं। जिस समय भानू प्रताप सिंह क्राइम ब्रांच में तैनात रहे। उस समय इन्हें नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की गोलमाल करने वाले शहर कोतवाली के निरालानगर आराजीबाग मुहल्ला निवासी सुशील कुमार राय पुत्र हरिश्चंद राय के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की विवेचना सौंपी गई थी। साल 2017 में दर्ज इस मुकदमे की विवेचना के दौरान भानु प्रताप ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अंसार अहमद का बयान रिकार्ड किया। इस बयान के आधार पर अपनी विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। वर्ष 2018 में दाखिल चार्जशीट की सुनवाई के दौरान आरोपी सुशील कुमार राय को जानकारी हुई कि अंसार अहमद काफी दिनों पहले ही मर चुका है। इस बात पर एतराज जताते हुए आरोपी ने विवेचना पर सवाल खड़ा कर दिया। साथ ही बुधवार को इस मामले में विवेचक रहे रिटायर इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह को विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने पर भानु प्रताप सिंह गुरुवार को शहर कोतवाली पहुंचे और अंसार का बयान दर्ज कराने वाले प्रमोद नामक व्यक्ति के खिलाफ गलत बयान दिलवाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमोद ही एक व्यक्ति को लेकर आया और बताया था कि यह अंसार अहमद हैं। उसके बताने और साक्ष्य सबूत के आधार पर हमने उसका बयान रिकार्ड किया है। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों लोगों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही।