फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash is not chaos, jammed

कैश न होने पर हंगामा, जाम

Fri, 18 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cash is not chaos, jammed
कैश न होने पर हंगामा
नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बदलने के लिए बैंकों पर लोगों को भीड़ उमड़ रही है। पैसा न मिलने पर लोग बैंक पर हंगामा कर रहे हैं। गुरुवार को कैश न होने पर कई स्थानों पर लोगों ने चक्काजाम किया बाद में पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


ठेकमा संवाददाता के अनुसार ठेकमा स्थित यूनियन बैंक शाखा पर सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े थे। जैसे ही 11.30 बजे बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार बोरा ने लोगों को बताया कि कैश कम है सभी को एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। फिर लोगों ने बैंक में तोड़फोड़ करने के साथ ही आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। तब शाखा प्रबंधक ने बैंक का गेट बंद करवा दिया और कहा कि अब कैश आने के बाद ही गेट खुलेगा। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर आधा घंटा बाद चक्काजाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन


इसी क्रम में ज्यूली स्थित यूनियन बैंक शाखा में कैैश न होने पर लोगों ने आधे घंटे के लिए आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जो शाखा प्रबंधक के कैश मंगाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ। वहीं रासे पुर स्थित यूबीआई शाखा में सुबह से लाइन में लगे लोगों से शाम को तीन बजे जब कहा गया कि पैसा नहीं है। तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने चिरैैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर एक घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। तभी कैश वैन पहुंच गई और फिर लोगों में पैसे का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed