फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cases of eye infection are increasing in the district hospital

Azamgarh News: जिला चिकित्सालय में बढ़ रहे आंखों के संक्रमण के मामले

Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cases of eye infection are increasing in the district hospital
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय में इन दिनों आंखों के संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर बच्चों में यह समस्या तेजी से फैल रही है। डॉक्टरों ने बताया कि यह वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, एलर्जी या आंखों में किसी बाहरी चीज के प्रवेश के कारण हो सकता है।
विज्ञापन

इसके प्रमुख लक्षणों में आंखों का लाल होना, खुजली, जलन, पानी आना और सूजन हैं। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश कुमार सेठ ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 100 से 120 मरीज आ रहे हैं, जिनमें से लगभग 25 प्रतिशत मरीज आंखों के संक्रमण के हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है, जबकि बड़े बच्चों और वयस्कों में इसके मामले कम हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरस सक्रिय हो जाते हैं, वातावरण में एलर्जी के कण बढ़ने से यह बीमारी उभरती है।
विज्ञापन

00
कारण और बचाव
डॉ. सेठ ने बताया कि आंखों के संक्रमण के कई कारण हो सकते हैं, जैसे वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, धूल-धुएं से एलर्जी या आंखों में कोई बाहरी वस्तु का प्रवेश। उन्होंने सुझाव दिया कि एलर्जी से पीड़ित मरीज धूप, धुआं, धूल आदि से बचें। वायरल संक्रमण मामले में आंखों को बार-बार छूने से परहेज करें। आंखों को साफ रखें। संक्रमित व्यक्तियों को काला चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है ताकि संक्रमण दूसरों तक न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
चिकित्सक से संपर्क जरूरी
डॉ. सेठ ने लोगों से अपील की कि अगर आंखों में लालिमा, जलन या पानी आने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर इलाज न होने से यह समस्या गंभीर हो सकती है। मौसमी बदलाव के इस दौर में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed