फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case will be filed against SDM Gaurav Kumar

एसडीएम गौरव कुमार के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against SDM Gaurav Kumar
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काल के दौरान मास्क लगाने को लेकर शहर के आसिफगंज क्षेत्र में सराफा व्यापारी व तत्कालीन एसडीएम सदर व सीओ सिटी के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारी को अमानवीय तरीके से गाड़ी में लाद कर कोतवाली भेज दिया था। इस प्रकरण में पीड़ित व्यापारी ने हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया था। इसमें तत्कालीन एसडीएम सदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। व्यापारी ने आदेश की प्रति बुधवार को जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दौरान छह अप्रैल को तत्कालीन एसडीएम सदर व सीओ सिटी शहर में मास्क की चेकिंग कर रहे थे। आसिफगंज मुहल्ले में सराफा कारोबारी आशीष गोयल के दुकान पर अधिकारी पहुंचे तो वहां मास्क लगाने को लेकर विवाद हो गया। अधिकारियों ने आशीष गोयल को जबरन दुकान से खींच कर गाड़ी में बैठाया और कोतवाली भेज दिया। इसके बाद सारे व्यापारी लामबंद हो गए और अपनी-अपनी दुकाने बंद कर कोतवाली पर डेरा डाल दिया। काफी हो-हल्ला कोतवाली पर हुआ। यहां तक कि पुलिस को लाठी भांज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा तो कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ भी कर दी गई। इतना ही नहीं पथराव में एक पुलिस कर्मी घायल भी हो गया था। इस मामले में व्यापारी कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन करते रहे तो वहीं पुलिस ने कई व्यापारियों व राजनैतिक दलों के लोगों के साथ ही मीडियाकर्मी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। उच्चाधिकारियों ने एसडीएम सदर व सीओ सिटी का सगड़ी तहसील स्थानांतरण कर व्यापारियों के आंदोलन को खत्म कराया था। वहीं सराफा व्यापारी आशीष गोयल ने इस मामले में हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया था। जिसमें न्यायधीश ने 16 अगस्त को तत्कालीन एसडीएम सदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश पारित किया। आदेश की कापी सराफा व्यवसायी आशीष गोयल ने बुधवार को जिलाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed