फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case registered for culpable homicide, police engaged in investigation

Azamgarh News: गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jul 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered for culpable homicide, police engaged in investigation
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। भाइयों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। जिसे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए उक्त मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली जगदीशपुर गांव निवासी शंभू राम (55) पुत्र राम दुलार एक महीना पहले अपने घर दिल्ली से आया था। दिल्ली में रहकर वह ड्राइविंग का काम करता था। शुक्रवार की रात शंभू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घर वालों ने बताया कि शंभू काफी शराब पीकर करके घर आए थे और सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। पैर फिसल गया जिससे वह गिर पड़े। वह लोग उन्हें लेकर पीएचसी मार्टीनगंज गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शंभू के भाई शिवपूजन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात में शंभू के चीखने की आवाज आ रही थी। वह लोग वहां पहुंचे तो शंभू की शांति व उसका पुत्र नीरज और बहु आरती शंभू की पिटाई कर रहे थे। घर का शटर अंंदर से बंद था। जब बाहर लोग जमा हो गए तो परिवार के लोग बाहर निकले और उन्हें भगा दिए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में शंभू की पत्नी, बेटे व बहु के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed