फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case on counsilor and suspended party member

कस्बेवासियों की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मुकदमा

Wed, 11 Sep 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case on counsilor and suspended party member
अहरौला। माहुल नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में हुई अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगरवासियों की तहरीर पर पुलिस ने सभासद भूखल राम के खिलाफ जान-माल की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत के करीब 30-40 लोगों ने सोमवार को डीएम से सभासदों पर आवास के नाम पर 40 हजार तक की वसूली करने की शिकायत की थी। डीएम एनपी सिंह के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश किए थे। वहीं वसूली का आरोप लगने के बाद मंगलवार को सभासद को पार्टी एआईएमआईएम से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं बुधवार को माहुल वार्ड दो के निवासी माता प्रसाद, रीता देवी, संगीता देवी, सालेहा बानो, गुलशन जहां, तारा देवी, प्रमिला, तारा देवी, रामलाल आदि ने अहरौला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि भूखल राम ने मंगलवार रात आठ बजे उनके घर जाकर जान माल की धमकी दी। पुलिसिया कार्रवाई करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने सभासद भूखल राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। उधर डीएम एनपी सिंह ने एसडीएम बागीश शुक्ला और पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय को इस मामले की जांच सौंपी है। मामले में जल्द जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

--
पांच सभासदों के खिलाफ चेयरमैन ने दी तहरीर
माहुल नगर पंचायत के चेयरमैन बदरे आलम ने अहरौला थाने में माहुल नगर पंचायत के पांच सभासदों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि पांच सभासदों ने प्रधानमंत्री आवास आवंटन के नाम पर नगरवासियों से धन वसूली की। शिकायत से नाराज सभासदों ने गोलबंद होकर मंगलवार की रात बदरे आलम की गाड़ी का पीछा किया। ओवरटेक करने की कोशिश भी की, लेकिन वो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed