फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case of lock-down violation came to light, police beat press photographer, soldier suspended

लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला आया सामने तो पुलिस ने प्रेस छायाकार को पीटा, सिपाही निलंबित

Wed, 15 Apr 2020 11:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 15 Apr 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case of lock-down violation came to light, police beat press photographer, soldier suspended
ock down - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ में लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला मीडिया में आते ही पुलिस महकमा मीडियाकर्मियों पर अपनी खुन्नस निकालने लगा है। एक प्रेस छायाकार की जहां पीआरवी कर्मियों ने लॉठियों से पीटा वहीं, दूसरे का चालान काट दिया। इतना ही नहीं एक मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी आधे घंटे तक रोके रखा गया। पुलिस उसके मान्यता प्राप्त कार्ड को ही फर्जी बताने लगी।

विज्ञापन


छायाकार शैलेंद्र शर्मा मंगलवार को आफिस से देर शाम घर लौट रहे थे। दलालघाट तिराहे पर खड़े एक पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। एक पुलिसकर्मी चालान काटने के लिए उनकी बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खिंचने लगा तो छायाकार ने भी अपना कैमरा निकाल लिया और पुलिसकर्मियों की कवायद कैमरे में कैद करने लगे। इस पर दूसरे सिपाही शिवपाल सिंह ने कैमरा छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नाकाम रहने पर लाठी से पीटने । तभी उधर से गुजर रहे सत्ताधारी दल के एक नेता की नजर पड़ी तो वे अपने वाहन से उतरे छायाकार को छुड़ाया। इसकी शिकायत डीएम व एसपी से हुई तो एसपी ने पीआरवी कर्मी शिवशंकर सिंह को निलंबित कर दिया। पीड़ित छायाकार ने बुधवार को शहर कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने सीओ सिटी इला मारन को जांच सौंपी है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ फरिहां क्षेत्र के स्थानीय मीडियाकर्मी पंकज पांडेय के साथ भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उनके वाहन का चालान काट दिया।


मान्यता प्राप्त पत्रकार राम सिंह यादव को तहबरपुर पुलिस ने आधे घंटे तक रोके रखा। लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में फेल पुलिस की कवायद मीडिया में आते ही महकमे के लोगों ने मीडियाकर्मियों को निशाने पर ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed