फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case of dead body found in sugarcane field Police encounter with the accused

खेत में मिली थी लाश: शादी का दबाव बनाने पर तीन बच्चों के पिता ने किशोरी का घोंटा गला, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 12:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 23 Aug 2022 12:17 PM IST
सार

आजमगढ़ में शुक्रवार को गन्ने के खेत में एक किशोरी की लाश मिली थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त शनिवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।  

विज्ञापन
Case of dead body found in sugarcane field Police encounter with the accused
घायल पड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मंगुरगढ़ गांव के समीप खेत से बरामद किशोरी के शव मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त अजय निषाद को पुलिस ने शनिवार मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अजय निषाद का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अजय पहले ही दो बार शादी कर चुका है और उसके तीन बच्चे हैं। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो अजय ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अतरौलिया थाना के मंगुरगढ़ गांव के सीवान स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने किशोरी का अर्धनग्न शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सेल्हरापट्टी गांव से लापता किशोरी मुन्नी निषाद (17) के रूप में की। किशोरी की मां ने इस बाबत अजय निषाद व हरिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस मुख्य आरोपी अजय निषाद की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशोरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अजय निषाद को घेर लिया। पुलिस से घिरने पर अजय निषाद ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में अजय के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पूछताछ में अजय ने बताया कि मृतका से उसका तीन-चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

वह शादी का दबाव बना रही थी जबकि अजय खुद पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। जिसके चलते उसने मुन्नी का उसी के दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्यारोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed