फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed in Ranjit Chauhan's suspected death case

रंजीत चौहान के संदिग्ध मौत मामले में मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case filed in Ranjit Chauhan's suspected death case
मेहनाजपुर। परासिन पूरा अंगद गांव निवासी रंजीत चौहान के संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पिता ने हत्या कर शव पेड़ पर टांगे जाने की आशंका जतायी थी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस जांच की कवायद में जुट गई है। वहीं पीएम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला दबाने से मौत हुआ आया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मृतक रंजीत के पिता जोखू चौहान ने बताया कि बुधवार को रंजीत सरसों की कटाई के लिए खेत जाने की बात कह कर घर से दिन में एक बजे निकला था। पांच बजे के लगभग गांव के लोगों ने बताया कि उसके बेटे का शव गांव के सिवान में सैय्यद बाबा स्थान के पास बबूल के पेड़ से लटका हुआ है। इस सूचना पर वे जब मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव बबूल के पेड़ से कपड़े की रस्सी से लटका देखा। बेटे का दोनों पैर घुटने से मुड़ा हुआ था। इसके बाद भी पांव जमीन से सटे हुए थे। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ से आत्महत्या दिखाने के लिए टांग दिया गया है। बृहस्पतिवार की शाम पीएम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजन तब तक शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए जब तक पुलिस ने मुकदमा नहीं पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed