फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed in case of missing youth found buried in soil

Azamgarh News: मिट्टी में दफन मिले लापता युवक के लाश मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed in case of missing youth found buried in soil
जमीन में दफन मिली युवक की लाश मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुबारकपुर क्षेत्र में मिली थी लाश, बिलरियागंज में दर्ज हुआ मुकदमा
अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, सीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मैगापुर गांव में रविवार को युवक की लाश बरामद हुई थी। उसे जमीन में दफनाया गया था। मृतक की पहचान बिलरियागंज थाना क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई है, जो दो दिनों से लापता था और बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थी। अब परिजनों की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर सीओ सदर के नेतृत्व में टीम भी गठित की गई है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छिछोरी गांव निवासी राम पुत्र हरिनाथ दो दिनों से लापता था। परिजन अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराए थे। रविवार को मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के मैगापुर गांव स्थित नहर के किनारे बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबी एक लाश देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान बिलरियागंज से लापता राम के रुप में की गई। परिजनो ने हत्या की आशंका जताया है और बिलरियागंज थाने में अब हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं हत्याकांड के खुलासे को लेकर सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। सीओ सदर ने बताया जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुबारकपुर के मैगापुर में मृतक के बड़े भाई प्रदीप की ससुराल है। बड़ा भाई रोजी रोटी के लिए विदेश रहता है। वह घर से बिना बताए ही अपने बड़े भाई के ससुराल आकर रह रहा था। मामला आशनाई का भी हो सकता है। पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed