फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against six including outpost in-charge and Kanungo

Azamgarh News: चौकी प्रभारी व कानूनगो समेत छह पर मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six including outpost in-charge and Kanungo
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव स्थित शीशम के पेड़ पर बृहस्पतिवार की शाम विवाहिता का शव लटकता मिला था। तहरीर पर पुलिस ने मुबारकपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह और राजस्व निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित छह पर साजिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गांव निवासी प्रभु सोनकर व सर्वजीत गौड़ के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। एसडीम के आदेश पर चौकी प्रभारी के साथ राजस्व निरीक्षक विनय सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि की वृहस्पतिवार को पैमाइश की थी। इसके बाद प्रभु सोनकर के विपक्षी निर्माण कार्य कराने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध प्रभु के परिवार वालों ने किया। जिस पर पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। प्रभु सोनकर जैसे-तैसे भागने में सफल हो गए। प्रभु सोनकर की विवाहित बेटी संगीता भी भागी। कुछ ही देर बाद शीशम के पेड़ पर उसे दुपट्टे से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने शव को मुबारकपुर- सठियांव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ गोपाल स्वरुप बाजपेयी मौके पर पहुचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका ने आत्महत्या की है ये उसकी हत्या हुई है, ये तो जांच का विषय है। फिलहाल चौकी प्रभारी, कानूनगो समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed