{"_id":"6267ca6018d62645f41464b4","slug":"case-filed-against-sic-and-doctor-of-district-hospital-used-abusive-words-against-cm-and-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: जिला अस्पताल के एसआईसी व चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज, सीएम व भाजपा नेताओं के खिलाफ किया था अपशब्दों का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: जिला अस्पताल के एसआईसी व चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज, सीएम व भाजपा नेताओं के खिलाफ किया था अपशब्दों का प्रयोग
Tue, 26 Apr 2022 04:03 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 04:03 PM IST
सार
अस्पताल के सीएमएस और डॉ. चंद्रहास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आजमगढ़ के नेताओं के विरुद्ध अस्पताल में जनता के समक्ष अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रहास व एसआईसी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
21 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे भाजपा किसान सभा के जिला महामंत्री अमित कुमार राय मरीज को दिखाने गए थे। अस्पताल के सीएमएस और डॉ. चंद्रहास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आजमगढ़ के नेताओं के विरुद्ध अस्पताल में जनता के समक्ष अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। उन्होंने जब इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो डॉ. चंद्रहास भागने लगे और हाथ जोड़ने लगे।
इसकी शिकायत भाजपा के किसान सभा के जिला महामंत्री अमित कुमार राय ने इसकी शिकायत डीएम व एसपी से करके दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर नगर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को एसआईसी डॉ. अनूप कुमार सिंह और चिकित्सक डॉ. चंद्रहास के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।