फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against former head, secretary and JE for embezzlement

गबन में पूर्व प्रधान, सचिव और जेई पर मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against former head, secretary and JE for embezzlement
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा दो जून को मेंहनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत हटवा खालसा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता की गई है। इस पर उन्होंने एडीओ पंचायत को दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में एडीओ पंचायत द्वारा मेंहनगर थाने में पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव और तत्कालीन जेई के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई गई। हटवा खालसा के निरीक्षण में सीडीओ ने पाया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए पहली किस्त 10.41 लाख की जारी हुई थी। जिसमें से 5.91 लाख रुपये ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा निकाला गया। लेकिन मौके पर एक लाख 26,568 रुपये का ही काम हुआ पाया गया। इस प्रकार निकाले गए धन में से चार लाख 64,431 रुपये का गबन किया गया है। इसके लिए पूर्व प्रधान रामअवध यादव, पूर्व सचिव सूरज कुमार, और जयराम सिंह चौहान तत्कालीन अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दोषी पाया गया। इस पर सीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत द्वारा पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव और तत्कालीन जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के खिलाफ बृहस्पतिवार को मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed