फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 40 unknown persons including BJYM

Azamgarh News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 40 अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 24 Mar 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 40 unknown persons including BJYM
आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालगंज पुष्कर मिश्रा का शुक्रवार को जनपद आगमन हुआ था। अतरौलिया क्षेत्र से जिले में काफिला के प्रवेश करने पर हूटर बजाने के साथ ही यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्टंट किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालगंज को नामजद करते हुए 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष लालगंज पद पर कुछ दिनों पूर्व ही पुष्कर मिश्रा की तैनाती हुई है। शुक्रवार को वह लखनऊ से लाव-लश्कर के साथ जनपद में आए थे। अतरौलिया से जिले की सीमा में प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ पुष्कर मिश्रा जिले में प्रवेश किए। इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार्यकर्ता हूटर बजा रहे थे तो वहीं स्टंट भी किया जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष लालगंज पुष्कर मिश्रा को नामजद किया गया है। वहीं लगभग 40 अज्ञात को भी दर्ज मुकदमे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed