फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 14 people on the complaint of the wife of the arrested accused

Azamgarh News: गिरफ्तार आरोपी की पत्नी की तहरीर पर 14 लोगों पर मुकदमा

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people on the complaint of the wife of the arrested accused
अतरौलिया थाना के वैशपुर गांव का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा पथराव व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद गिरफ्तार आरोपी की पत्नी ने भी शनिवार को एक मुकदमा पंजीकृत कराया। इसमें उसने दूसरे पक्ष के 14 लोगों पर घर पर चढ़कर गाली-गलौज व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना के वैशपुर गांव में 26 नवंबर को दो पक्षों में बवाल हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लड़की को जबरन दो घंटे तक बंधक बनाने व गलत कार्य करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 29 नवंबर की रात एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ गया था। गालीगलौज के साथ ही तोड़फोड़ भी की। पुलिस पहुंची तो उस पर भी पथराव किया गया। इस मामले में एसआई की तहरीर पर शुक्रवार को 22 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। वहीं पुलिस ने एक पक्ष के अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार भी किया था। शनिवार को गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार सिंह की पत्नी रिंकू सिंह ने भी थाने पर तहरीर दी। इसमें उसने दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा घर पर चढ़कर गालीगलौज व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। रिंकू सिंह ने बताया कि जब दूसरे पक्ष के लोग घर पर चढ़ आए थे तो वह सिर्फ अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। समय रहते पुलिस ने पहुंच कर उन्हें घर से निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गई। उसने अपनी तहरीर में ग्राम प्रधान विदेशी निषाद, राजू निषाद, किशन, प्रिंस, रविंद्र, चंदन, शिवनंदन, कुंदन, ओमप्रकाश, ईशू, कुलदीप, मनप्रीत समेत कुल 14 लोगों को नामजद किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed