फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 10 on Lekhpal's Tahrir

लेखपाल की तहरीर पर 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 on Lekhpal's Tahrir
स्थानीय थाना क्षेत्र के कनैथ गांव में बुधवार को पैमाइश के लिए गई राजस्व विभाग टीम पर हमला हुआ था। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने 10 लोगोें के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील अंतर्गत कनैथा गांव में तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम पैमाइश के लिए गई थी। कानूनगो जयराम व लेखपाल रामूराम ने आवासीय पट्टा की भूमि गाटा संख्या 168 ख रकबा 61 एअर की पैमाइश किया। इसी बाद पर कुछ लोग भड़क उठे और लाठी-डंडा के साथ ही ईट-पत्थर से हमला बोल दिया। जिसमें लेखपाल व एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। इस मामले में लेखपाल रामूराम ने बृहस्पतिवार को 10 के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नामजद किए गए लोगो में अमित यादव, प्रमोद यादव, वीरेंद्र यादव पुत्रगण स्व. रामजीत यादव, अनिल कुमार, सुनील यादव, अरूण यादव पुत्रगण रामचयन यादव, प्रशांत यादव, अनंत यादव पुत्रगण कंचन यादव, अनिल यादव पुत्र शोभनाथ व रामरतन यादव पुत्र स्व. महंगू यादव शामिल है। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed