फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against four including gangster for threatening to kill

Azamgarh News: गैंगस्टर समेत चार के खिलाफ हत्या की धमकी देने का मुकदमा

Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Case against four including gangster for threatening to kill
बरदह थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर शाहजमां उर्फ नैयर समेत चार लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शाहजमा नैयर काफी दिनों से जेल में था हाल ही में वह जेल से बाहर आया थाञ।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी ग्राम निवासी शाहजमां उर्फ नैयर और उसी गांव के अकमल में कभी गहरी दोस्ती थी। लेकिन बीते पंचायत चुनाव में दोनों के बीच अदावत हो गई। दोनों के खिलाफ बरदह थाने में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इन दिनों दोनों पक्ष जमानत पर रिहा होने के बाद खुलेआम घूम रहे हैं। बृहस्पतिवार को अकमल ने विपक्षी शाहजमां उर्फ नैयर फेटी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही इस मामले में आरोपित लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस को इस मामले में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed