फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Carcasses of cattle thrown in open space

खुले स्थान पर फेंक रहे मवेशियों के शव

Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Carcasses of cattle thrown in open space
आजमगढ़। पल्हना इलाके के मियांपुर बासदेवा गोशाला में मृत मवेशियों को एक स्कूल के पास खुले में फेंक दिया जा रहा है, जिसके दुर्गंध से स्कूल में पढ़ाई करना दुश्वार हो गया है। बीमारी फैलने का भी अंदेशा है। प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

पल्हना विकास खंड के मियांपुर बासदेवा गांव में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से स्थायी गोशाला बनाई गई है। इसमें 340 पशु हैं। पशुओं की देखभाल गाजीपुर की संस्था सर्वोच्च नारायण गोरक्षा एवं समाज सेवा ट्रस्ट करता है। गोशाला के बगल में स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि गोशाला में मृत पशुओं को स्कूल के पास के एक गड्ढे में फेंक दिया जाता है। इससे उठने वाली दुर्गंध से विद्यालय में रहना दूभर हो जाता है। गोशाला संचालन करने वाली संस्था के सचिन तिवारी का कहना है कि गोशाला के पास गांव के लोग मृत पशुओं को फेंकते रहे हैं। लिहाजा हम भी उन्हें वहीं फेंकते हैं। कहीं और फेंकने पर गांव के लोग विरोध करेंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय ने खुद ही अतिक्रमण किया है। प्रधानाचार्य के आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी यदि खुले में शव फेंके जा रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed