फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car rider youth fire on dhaba owner after asked for food money ran away without paying in Azamgarh

आजमगढ़: खाने के पैसे मांगे तो भड़क गए कार सवार, ढाबा मालिक पर चलाई गोली, हुए फरार

Sun, 05 Sep 2021 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Sep 2021 05:53 PM IST
सार

कार सवार युवक बिना पैसा दिए ही मौके से फरार हो गए। ढाबा मालिक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अहरौला थाना से चंद कदम की दूरी पर यह घटना हुई है।

विज्ञापन
Car rider youth fire on dhaba owner after asked for food money ran away without paying in Azamgarh
ढाबा मालिक पर चलाई गोली।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक ढाबे पर शनिवार की रात कार सवार चार युवकों ने भोजन किया। भोजन करने के बाद बिना पैसा दिए ही चारों युवक कार में सवार हो गए। यह देख ढाबा संचालक पैसा मांगने उनके पास पहुंचा तो युवकों ने ढाबा संचालक पर फायरिंग की, इसके बाद फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अहरौला थाना के हांसापुर गांव निवासी कृष्णा यादव पुत्र राजेंद्र यादव अहरौला थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर ढाबा संचालित करता है। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे कार सवार चार युवक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद बिना पैसा दिए ही चारों युवक कार पर सवार हो गए।
विज्ञापन


ढाबे पर की तोड़फोड़
इस दौरान संचालक कृष्णा ने कार के पास पहुंचकर पैसे मांगे। इस बात पर युवक भड़क उठे और कार से निकल कर ढाबे पर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर ढाबा संचालक को लक्ष्य कर फायर कर दिया और फिर ढाबा बंद कराने की धमकी देते हुए कार पर सवार हो कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में ढाबा संचालक के पिता राजेंद्र यादव(55) व काम करने वाला मिश्री लाल(45) घायल हो गए। घटना के बाबत ढाबा संचालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बूढ़नपुर सीओ गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, अहरौला पुलिस जांच की कवायद में जुटी है। युवकों की गाड़ी के नंबर के आधार पर उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed