फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car overturns after hitting divider, teenager dies

Azamgarh News: डिवाइडर से टकरा कर कार पलटी, किशोर की मौत

Mon, 19 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider, teenager dies
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया जिले के भीमपुरा निवासी आकाश पटेल 16 अपने ननिहाल मोहम्मदाबाद मऊ में रह कर पढ़ाई करता है। शनिवार की रात वह बलिया जिला के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत हड़सर गांव निवासी कृष्णानंद सिंह के साथ कार से किसी काम के लिए आजमगढ की तरफ आ रहा था। अभी कार मुबारकपुर थाना के सुराई गांव के पास ही पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्णानंद बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed