फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collides with pickup on Purvanchal Expressway, nine injured

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से टकराई कार, नौ घायल

Sun, 14 Apr 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Car collides with pickup on Purvanchal Expressway, nine injured
ल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र के नोखे का पुरवा मजरे मेघमऊ गांव के पास शुक्रवार की रात एक कार की टक्कर से लखनऊ से गाजीपुर जा रही पिकअप पिकअप पलट गई। कार में सवार जिले के पांच लोग घायल चोटिल हो गए। वही हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मी कुमारगंज पिठला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज, चिरैयाकोट निवासी शास्त्री यादव (35), इंद्रजीत यादव (45), अंजलि यादव (21), नीलम यादव (16) व आदित्य यादव (19) शुक्रवार की रात लखनऊ से कार से आजमगढ़ जाने के लिए निकले थे। वे सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से आजमगढ़ आ रहे थे। इसी बीच हलियापुर थाना क्षेत्र के नोखे का पुरवा मजरे मेघमऊ गांव के पास अचानक आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर से पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार रोहित श्रीवास्तव (25) व प्रताप (26) निवासी लखनऊ, संतोष (22) निवासी आजमगढ़ व इंद्रपाल (27) निवासी सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई है। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed