फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Captured by taking hostage, snatch 98500 rupees

बंधक बना कर मारापीटा, छीन लिए 98500 रुपये

Mon, 21 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Captured by taking hostage, snatch 98500 rupees
अहरौला। स्थानीय थाने में सोमवार को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कुछ लोगों पर बंधक बना कर मारने-पीटने और पास में मौजूद 98500 रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। घटना 15 सितंबर की है और सोमवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी आनंद सिंह ने बताया कि वह 15 सितंबर को आभूषण गिरवी रख कर लोन देने वाली एक संस्था से जेवरात जमा कर 98500 रुपये लिए। उस समय उसके कुछ मित्र भी साथ थे। वापस लौटते समय मित्र ने घर पर पिता के श्राद्ध आयोजित होने की बात कही और उसमें शामिल होने के लिए चलने को कहा। इसके बाद वह उसे जबरन अहरौला के बिसईपुर गांव स्थित बाग में ले गए। जहां एक पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की और जेब में रखे लोन 98500 रुपये निकाल लिए गए। बेहोशी की हालत में उसे एक आटो में बैठा कर घर भेज दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के बाद ठीक होने पर सोमवार को उसने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed