फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Captive guard furious over transfer, case reached DM

स्थानांतरण पर भड़के बंदी रक्षक, डीएम तक पहुंचा मामला

Sat, 06 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Captive guard furious over transfer, case reached DM
आजमगढ़। जिला कारागार पर तैनात बंदी रक्षक स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिए जाने पर भड़क उठे है। अधिकारी पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित बंदी रक्षकों ने शनिवार की सुबह जिलाधिकारी को पत्रक दिया और फिर जेल पर पहुंच कर डेढ़ घंटे तक धरना भी दिया। सुविधा शुल्क न मिलने पर अब तक फरवरी माह का वेतन भी न जारी करने का बंदी रक्षको ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शासन से जिला कारागार के सात बंदी रक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें अशोक सिंह, भगवान सिंह, अशोक भारती, ओम प्रकाश पांडेय, अमरनाथ मिश्र, जबीउल्लाह सिद्दीकी व अवनिंद्र कुमार सिंह शामिल है। स्थानांतरण आदेश आते ही शुक्रवार को इन सभी को जेल अधीक्षक ने कार्यमुक्त कर दिया। सभी का अलग-अलग जगहों पर स्थानांतरण किया गया है। जेल अधीक्षक द्वारा कार्यमुक्त किए जाने पर ये बंदी रक्षक भड़क उठे और शनिवार की सुबह जिलाधिकारी से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात किया। बंदी रक्षकों ने अधिकारी पर आरोप लगाया कि वे कार्यमुक्त न करने के एवज में 10-10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पैसा न मिलने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं डेढ़ माह पूर्व स्थानांतरित किए गए बंदी रक्षकों को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया, क्योकि इन लोगों ने उन्हें सुविधा शुल्क दे दिया है। डीएम को दिए पत्रक में स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त किए गए बंदी रक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि फरवरी माह का वेतन अब तक उन्हें नहीं मिला है। वेतन भुगतान के मद में भी सभी से एक-एक हजार रुपये की डिमांड की गई है। डीएम से मुलाकात के बाद बंदी रक्षक जेल पर पहुंचे और डेढ़ घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। स्थानांतरित किए गए बंदी रक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं जेल धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने निलंबित करने की चेतावनी देते हुए उन्हें धरने से उठा दिया।
विज्ञापन

डीजी स्तर से इन सभी बंदी रक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। शासन के आदेश का मैने अनुपालन करते हुए इन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। जिससे खिन्न हो कर ही ये लोग उल्टा-सीधा आरोप लगा रहे है। जहां तक वेतन भुगतान में देरी की बात है तो इनकम टैक्स आदि के मिलान के चलते देरी हुई है। संभवत: एक-दो दिन में वेतन का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed