फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of 618 transformers will increase with 17 crore, 7 lakh consumers will benefit

Azamgarh News: 17 करोड़ से 618 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, 7 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Wed, 08 Jul 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 618 transformers will increase with 17 crore, 7 lakh consumers will benefit
आजमगढ़। जनपद के छह डिविजनों में 618 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। निगम के भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई है। ट्रांसफॉर्मरों के क्षमता वृद्धि पर 17.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिले के छह वितरण खंडों में करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए निगम ने विभिन्न भार के जिले में 42 हजार वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए हैं। शहरी क्षेत्र, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, सठियांव और कप्तानगंज डिविजनों में लगे कई ट्रांसफॉर्मरों पर कनेक्शन ज्यादा होने के कारण ओवरलोड चल रहे हैं। इससे सामान्य दिनों में तो बिजली आपूर्ति करने में निगम को परेशानी नहीं होती है, लेकिन गर्मी के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। लो-वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने की घटनाएं भी बढ़ जाती है। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि इस समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए निगम ने बिजनेस प्लान में 17.36 करोड़ से 618 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसे शासन ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ सर्किल प्रथम में 308 और द्वितीय में 310 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो गया है। 25 और 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मरोंं की क्षमता वृद्धि का काम वर्कशॉप से कराया जा रहा है। जबकि अन्य क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि डिविजनों से होगी। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article