फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of 1,316 overloaded transformers across 13 distribution sections will be increased.

Azamgarh News: 13 वितरण खंडों में ओवरलोड 1316 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Sun, 09 Aug 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 1,316 overloaded transformers across 13 distribution sections will be increased.
मंडल के 13 डिवीजनों में ओवरलोड चल रहे 1316 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से इन ट्रांसफॉर्मरों के स्थान पर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया की चार सर्किल में कुल 13 डिवीजन बने हैं। इनमें 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इन्हें बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न क्षमता के 82 हजार से अधिक वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण कई ट्रांसफॉर्मरों पर उनकी क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है। इससे ट्रांसफॉर्मर ट्रिप होने और फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। विद्युत विभाग ने ऐसे ट्रांसफॉर्मरों को चिह्नित कर उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता इंजी. रामबाबू ने बताया कि तीनों जनपदों के विभिन्न वितरण खंडों में 1316 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड मिले हैं। अब इनकी जगह अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इस कार्य में करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक ट्रांसफॉर्मर बलिया सर्किल में चिह्नित किए गए हैं। यहां 350 ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं, मऊ सर्किल में 348 ट्रांसफॉर्मरों को अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों से बदला जाएगा।

--------------------
सर्किल | कुल ट्रांसफॉर्मर | क्षमतावृद्धि
बलिया | 20161 | 350
आजमगढ़-1 | 20215 | 308
मऊ | 20981 | 348
आजमगढ़-2 | 21000 | 310
-----वर्जन
13 डिवीजनों में कुल 1316 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिली है। कुछ जगहों पर काम भी शुरू हो चुका है। क्षमता वृद्धि के बाद ट्रांसफॉर्मरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही फाल्ट और ट्रिपिंग की घटनाओं में भी कमी आएगी। -इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed