फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidates for admission commotion

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा

Thu, 22 Sep 2016 12:07 AM IST
अ्मर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अ्मर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 22 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Candidates for admission commotion
प्रदर्शन
बीटीसी में प्रवेश के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को डायट परिसर में जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने डायट प्रशासन पर शासनादेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


बीटीसी अभ्यर्थियों ने कहा कि शासनादेश के अनुसार विकलांग अभ्यर्थियों को उनके मनपसंद विद्यालयों में प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है लेकिन डायट प्रशासन की ओर से उन्हें दूर के विद्यालयों में प्रवेश दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने कहा कि अब तक उन्हें विद्यालय का आवंटन हो जाना चाहिए था लेकिन इस कार्य में विलंब हुआ जिसके कारण उन्हें आगे चलकर परेेेशानी का सामना करना होगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि जिन विद्यालयों का आवंटन किया गया है वह लोग देरी के कारण मनमानी फीस की वसूली करेंगे। उनको अधिक धन खर्च करना होगा। 
विज्ञापन


हंगामे को देख डायट प्रशासन ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों को शांत कराया और डायट प्रशासन से बातचीत की। डॉयट प्राचार्य परमहंस यादव ने बताया कि जनपद में कुल 60 बीटीसी स्कूल हैं जिनमें 3150 सीटें आवंटित हैं। पहली लिस्ट में हमने 2200 बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिया। दूसरी लिस्ट में आज 600 से 700 के बीच अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर देंगे। पुरुष विज्ञान वर्ग और महिला विज्ञान वर्ग और विशेष आरक्षण में अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उनकी सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed