फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidate died before won panchayat election poll in azamgarh

यूपी: जीत की खुशी मनाने से पहले ही नए प्रधान की हुई मौत, प्रत्याशी की मौत के बाद पुनर्मतदान में हुई थी जीत

Thu, 06 May 2021 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Candidate died before won panchayat election poll in azamgarh
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले में सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ विकास खंड के बनौरा मैनाथ पट्टी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामानंद यादव(56) वर्ष का गुरुवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। एक प्रत्याशी की मौत पर हुए पुर्नमतदान के दिन वह पोलिंग बूथ पर गश खाकर गिर गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया गया था।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे जिले के साथ ही बनौरा मैथानपट्टी सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए। 19 अप्रैल को मतदान होना था। तभी एक प्रत्याशी लक्षिराम यादव की भैंस के धक्के से घायल होने पर उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के गांव में 29 अप्रैल को पुर्नमतदान कराया गया।
विज्ञापन

 
मतदान के दौरान ही पोलिंग बूथ पर प्रधान पद के प्रत्याशी रामानंद यादव गश खाकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा था। दो मई को हुई मतगणना में रामानंद यादव चुनाव जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह जीत की खुशियां मनाते उससे पहले ही गुरुवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्र पंकज व अंगद, दो पुत्री गुड्डी व सोनी को छोड़ गए हैं। पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। रामानंद यादव विगत कई बार इस ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़े थे। किसी बार उनको सफलता नहीं मिली थी। इस बार उनको सफलता मिली तो खुशी मनाने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed