फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Call to connect Bhagat Singh's thoughts with current struggles

Azamgarh News: भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने का आह्वान

Mon, 05 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Call to connect Bhagat Singh's thoughts with current struggles
‘भगत सिंह के विचारों की वर्तमान संघर्षों में अहमियत’’ विचार गोष्ठी को संबो​​धित करते वक्ता। स्र
आजमगढ़। अखिल भारत प्रगतिशील छात्र मंच की ओर से रविवार को करतालपुर बाईपास स्थित एक स्कूल में ‘भगत सिंह के विचारों की वर्तमान संघर्षों में अहमियत’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। शुरुआत जितेंद्र कुमार नूर की कविता और गजल से हुई।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि वर्गीय विभाजन का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी दिख रहा है। गरीब और अमीर बच्चों के लिए अलग-अलग शिक्षा व्यवस्था इसका प्रमाण है। रामाश्रय यादव ने कहा कि उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण के बाद शिक्षा के बाजार के हवाले होने से यह महंगी हुई है। सूबेदार यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विलय और बंद होने से गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। दुखहरन ने शिक्षकों के रिक्त पदों और शिक्षण संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। चंदन कुमार ने स्थायी रोजगार की कमी पर चिंता जताई। कार्यक्रम को ओमप्रकाश सिंह, सत्यदेव पाल ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed