फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cabinet Minister Suresh Rana counted UP government achievements in azamgarh took a jibe at Akhilesh Yadav did not say on abbajaan question

आजमगढ़: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, अखिलेश यादव पर तंज, बोले- खुद का करें विश्लेषण, अब्बाजान के सवाल पर बचे

Sun, 19 Sep 2021 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Sep 2021 03:37 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के विकास उत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सरकार उपब्धियां गिनाईं और आजमगढ़ के सासंद अखिलेश यादव पर तंज भी कसा।

विज्ञापन
Cabinet Minister Suresh Rana counted UP government achievements in azamgarh took a jibe at Akhilesh Yadav did not say on abbajaan question
सर्किट हाउस में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को आजमगढ़ जिले के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां अखिलेश यादव खुद का विश्लेषण करें, क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें बहुत मौके दिए लेकिन उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया। हमारी सरकार में विकास की बयार बह रही है। जो पिछले 65 वर्षों में नहीं हो सका, वह कार्य हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में पूरा कर दिखाया है।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सांसद के तौर पर अखिलेश यादव को चाहिए कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दें। वहीं अब्बाजान के सवाल पर उन्होने कहा कि अगर कोई परिवार के लोगों का सम्मान नहीं देना चाहता तो यह उनके परिवार का विषय है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास उत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के प्रेस कांफ्रेस के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जिले में साढ़े चार साल में हुई विकास योजनओं की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में कुल 2818 स्वीकृत परियोजनाएं हैं, जिनकी लागत 19,15,85,00000 रुपये (19 अरब 15 करोड़ 85 लाख) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण परियोजनाएं 2158 है। वहीं निर्माणाधीन परियोजनाएं 760 हैम। लोकार्पण के लिए 2106 परियोजनाएं हैं, जिनकी लागत 3,67,46,00000 (3 अरब 67 करोड़ 46 लाख) रुपये है। शिलान्यास के लिए 103 परियोजनाएं जिसकी लागत दो अरब 21 करोड़ 22 लाख है। निर्माणाधीन 760 परियोजनाएं जिसकी लागत 13 अरब 19 करोड़ 20 लाख है।

प्रमुख रूप से बड़ी योजनाओं में एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और वर्षों पुरानी मांग विश्वविद्यालय शामिल है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ आजादी से लेकर अब तक जितने लोगों को पेंशन मिली है। उससे अधिक केवल योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार सालों के कार्यकाल में आजमगढ़ में पेंशन दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed