फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cabinet Minister anil rajbhar said efforts to stop black fungus and third wave of covid intensified after launching corona vaccination campaign in azamgarh

आजमगढ़: टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर बोले कैबिनेट मंत्री- ब्लैक फंगस और तीसरी लहर को रोकने के प्रयास तेज

Mon, 17 May 2021 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 May 2021 06:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने  सोमवार को आजमगढ़ के सठियांव में  18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस और कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Cabinet Minister anil rajbhar said efforts to stop black fungus and third wave of covid intensified after launching corona vaccination campaign in azamgarh
सठियांव उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने  आजमगढ़ के सठियांव उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने की अपील की।  उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश के नगर निगमों और गौतमबुद्ध नगर में 18 प्लस नौजवानों को टीका लगाया जा रहा था। लेकिन आज से आजमगढ़ मंडल मुख्यालय समेत अन्य मंडल मुख्यालयों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा रही है जिससे युवाओं को वैक्सीन मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

विज्ञापन


आज वैक्सीन के मामले में प्रदेश पूरे देश में नंबर एक है। सबसे ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराएं हैं और सबसे ज्यादा लोगों को लगाया गया है। लापरवाही कहीं ना हो इसके लिए हर विकल्प पर काम किया जा रहा है। पूरी पारदर्शिता के साथ ग्लोबल टेंडर के जरिए दुनिया की कंपनियों को आमंत्रित किया है। टीम ने व प्रशासन ने भी अच्छा काम किया है।
विज्ञापन


वैक्सीन की पहले नुकसान के आंकड़े और अब के आंकड़े में काफी अंतर आया है। अब मात्र दो प्रतिशत ही वैक्सीन का नुकसान हो रहा है। प्रधानमंत्री के ट्रिपल टी यानी ट्रेसिंग, टेस्ट, ट्रीट के फार्मूले पर सरकार अच्छा काम कर रही है और कोरोना से प्रभावित पीड़ितों व मौतों की संख्या में भी काफी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से निपटने में सरकार के फेल होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने जवाब दिया कि किसी भी वैज्ञानिक, डॉक्टर या दुनिया में कहीं से किसी को अंदाजा नहीं था कि कोरोनावायरस 20 गुना मारक क्षमता के साथ इस प्रकार से आएगा।

फिर भी सरकार ने रात दिन प्रयास कर इसको कंट्रोल करने का काम किया इसी प्रयास का नतीजा है कि कोविड-19 की चुनौती से लड़ते हुए स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं की तरफ प्रदेश अब आत्मनिर्भरता की तरफ चल पड़ा है। चाहे वह ऑक्सीजन का मामला हो या अन्य सुविधाओं का। कहा कि राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस और कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। 

नदियों में शव मिलने पर मंत्री ने जताई चिंता

 सर्किट हाउस में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता में नदियों में शवों के मिलने पर दुख जताया। कहा यह घटना बेहद दु:खद और मानवता के खिलाफ है। ऐसी तस्वीरों से समाज में बेहद गलत संदेश जाता है। पूरे घटनाक्रम पर सरकार ने सख्त कदम उठाएं हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने पाएं इस पर भी सभी जिलों के अधिकारियों को सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं।

अगर भविष्य में किसी भी जगह से अगर इस तरह की घटना सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की जिस जगह से भी नदियों में शवों के पाए जाने और घाटों पर दफनाए जाने की बातें सामने आई हैं वहां जिला स्तर पर निगरानी के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।

साथ ही घाटों और नदियों में शवों को ऐसे न फेंका जाए इसकी निगरानी के लिए गंगा ग्राम सहित अन्य कमेटियां भी काम कर रहीं हैं। उन्होंने पूरी घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले 48 घंटो के भीतर ऐसी तस्वीरें सामने आयीं हैं उससे सरकार इस बिंदु पर भी जांच कर रही है की कहीं कोई साजिश तो नहीं है। 
 

कोई परिवार भूखा न सोए संकल्प के साथ काम कर रही है सरकार

इससे पहले  कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर ने रविवार को वाराणसी में कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं, उन्हें प्राथमिकता पर कार्ड जारी कर राशन दिया जाएगा। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरण किया जाएगा।

प्रदेश में कोई भी परिवार भूखा ना रहने पाये संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के सुखद परिणाम को देखते हुए इसकी अवधि को 24 मई तक बढ़ाई गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विगत वर्ष वाराणसी में 25 हजार परिवारों को इस योजना से जोड़ा गया था और जो परिवार छूट गए हैं, उनका जल्द ही राशन कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed