फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bypass will be fourlane, there will be no waterlogging

बाईपास होगा फोरलेन, नहीं होगा जलभराव

Wed, 06 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bypass will be fourlane, there will be no waterlogging
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बाईपास को फोर लेन कराया जाएगा ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में बनने वाले पशु महाविद्यालय को गोरखपुर भेज दिया गया। आजमगढ़ में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, चक्रपानपुर स्थित मिनी पीजीआई आदि हमारी सरकार ने बनवाया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सांसद निधि से पंप लगवाने के लिए धन जारी किया लेकिन उसे लगवाया नहीं गया। हमारी सरकार बनी तो जजी मैदान बाईपास से करतालपुर, हाफिजपुर, बेठौली तक की सड़क को फोरलेन जैसा बनाया जाएगा ताकि इलाके में कभी जलभराव न हो। कोल बाजबहादुर, कोलघाट, बद्दोपुर, खोजापुर, माधनापट्टी में 20 से ज्यादा समय से जलभराव है। इन इलाकों में दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया तो बीमारी फैलने का खतरा है। प्रशासन मेरी निधि से पैसे लेकर छिड़काव कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed