फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Businessman robbed of 25 thousand rupees

व्यवसायी को तमंचा सटा 25 हजार की लूट

Thu, 07 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed of 25 thousand rupees
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास बने रेलवे अंडरपास के नीचे व्यवसायी को तमंचे से आतंकित कर बाइक सवार दो बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। आनन-फानन में बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी सलीम पुत्र एजाज की माहुल बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान है। गुरुवार को दिन में 11 बजे वह बाइक से फूलपुर खरीदारी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव से ही कुछ दूर आलमपुर गांव के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक किया। पास में स्थित रेलवे अंडरपास में पहुंचा बदमाशों ने अपनी बाइक बीच में खड़ी कर उसे रोक लिया। सलीम कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही एक बदमाश ने उसे तमंचा सटा दिया और जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही उसकी मोबाइल व गाड़ी की चाभी लूट कर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित ने अंबारी चौकी पर तहरीर दी है। वहीं लूट की घटना की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया है। चौकी प्रभारी अंबारी आरपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed