फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Businessman missing from Lalganj found in disarray in Lucknow

Azamgarh News: लालगंज से लापता व्यापारी लखनऊ में बदहवास मिला

Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Businessman missing from Lalganj found in disarray in Lucknow
देवगांव कोतवाली के नगर पंचायत कटघर लालगंज निवासी आभूषण व्यवसायी शुक्रवार की सुबह बकाया पैसा लेने निकला था और लापता हो गया था। परिजनों ने देवगांव कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराया था। वहीं अपने स्तर से तलाश में भी जुटे थे। शनिवार की देर रात व्यापारी के लखनऊ में होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजन लखनऊ पहुंचे और उसे वहां से बदहवास हालत में वापस घर ले कर लौटे।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी सूर्यकांत शुक्रवार की सुबह घर से तगादा पर जाने की बात कह कर निकाला। उसने अपनी पत्नी को बताया कि दोपहर तक वह वापस लौट आएगा। दोपहर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो पत्नी ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल स्वीच आफ आने पर उसने अपने जेठ को इसकी जानकारी दी। शाम तक कुछ पता न चलने पर सूर्यकांत के बड़े भाई रवि कुमार ने थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराया। शनिवार की रात लखनऊ से किसी व्यक्ति ने फोन कर सूर्यकांत के लखनऊ स्टेशन पर बदहवास हाल में होने की सूचना दिया। जिस पर परिजन लखनऊ पहुंचे और रविवार की सुबह उसे लेकर घर आए। घर लौटा व्यापारी अभी भी बदहवास हाल में ही है और कुछ भी बताने के बजाए सिर्फ रो रहा है। परिजन घटनाक्रम जानने को लेर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed