फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   businessman fabricated fake story of robbery in azamgarh investigation of DIG and SP

UP: हैरान कर देगी 70 लाख के लूट की ये कहानी, छह घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश; व्यापारी ने उगला सच

Mon, 27 Jan 2025 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, व्यापारी काफी घाटे में चल रहा था। लोन और एजेंसी को 70 लाख रुपये देने थे। इसके साथ ही लोन के रुपये भी जमा करने थे। दबाव अधिक होने के कारण इन्होंने फर्जी लूट की कहानी रची और पुलिस को झूठी सूचना दी।

विज्ञापन
businessman fabricated fake story of robbery in azamgarh investigation of DIG and SP
व्यापारी से पूछताछ करने के लिए जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कर्ज में डूबे और व्यापार में घाटा होने पर कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने पुलिस को खुद से बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर 70 लाख रुपये लूटे जाने की झूठी सूचना सोमवार की सुबह 112 पुलिस टीम को दी।

विज्ञापन




लूट की सूचना मिलते ही एसपी के साथ ही डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन करने में जुट गए। पुलिस ने व्यापारी को बैठाकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच बाहर आ गया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि व्यापारी एक करोड़ पांच लाख के कर्ज में डूबा था। रुपये कंपनी को न जमा करना पड़े इसके लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि कस्बा निवासी शिव कुमार कोल्ड ड्रिंक के बड़े कारोबारी हैं। शिवकुमार की इलाके में शिव शक्ति इंटर प्राइजेज के नाम से एजेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शिवकुमार के ऊपर एक करोड़ पांच लाख का लोन था। काफी समय से यह लोन नहीं चुका रहे थे। इन्हें जनवरी से फरवरी के बीच में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी को एडवांस माल का एक करोड़ रुपये देना था। इसके साथ ही उन्हें लोक भी चुकाना था।

24 जनवरी से रची जा रही थी साजिश
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के जो अन्य इनके डीलर हैं, उनके साथ 24 जनवरी को एक मीटिंग हुई थी। जिसमें डीलरों ने कहा था कि यदि एजेंसी का पैसा वह नहीं जमा कर पा रहे हैं तो एजेंसी कोई और लेगा।

इसी बात के दबाव में शिवकुमार थे और उसी दिन से लूट की साजिश रची। इन्होंने अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया। ताकि इसकी जानकारी न हो पाए। पुलिस ने जब उनसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा तो बताया कि कैमरा खराब है लेकिन पुलिस टीम ने जांच की तो कैमरा सही मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed