फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Business partner embezzled Rs 20 lakh, case registered

Azamgarh News: कारोबार में पार्टनर ने 20 लाख हड़प लिए, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Business partner embezzled Rs 20 lakh, case registered
कारोबार में पार्टनर ने धोखाधड़ी करके 20 लाख रुपये हड़प लिए। शहर कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी अतुल कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 2020 में शहर कोतवाली के मड़या जयराम निवासी जितेंद्र कुमार निषाद के साथ मिल कर महराजगंज में ट्रैक्टर एजेंसी ली। एजेंसी खोलने में कुल एक करोड़ रुपये का निवेश था। जिसमें 61 लाख रुपये उसने लगाया। पार्टनशिप में यह भी तय हुआ कि अकाउंट का सारा काम सहयोगी जितेंद्र निषाद देखेगा। 2020 से 2022 तक ट्रैक्टर एजेंसी चली। इस दौरान कुल 14 करोड़ रुपये के 208 ट्रैक्टर बिके। वहीं लगभग 60 लाख के अन्य सामान भी बेचे गए। जितेंद्र ने धोखाधड़ी कर पैसा एजेंसी के अकाउंट में जमा न करके खुद के खाते में जमा कर लिया। हिसाब मांगने पर फर्जी ब्यौरा उपलब्ध करा देता था। 2022 में एजेंसी बंद हो गई और उसका लगभग 20 लाख रुपये जितेंद्र हड़प कर बैठ गया। पीड़ित ने जांच कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed