{"_id":"5dc062f78ebc3e01431c2dd9","slug":"bus-steering-failed-hit-the-tree-five-injured-azamgarh-news-vns492603716","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की स्टेरिंग फेल, पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की स्टेरिंग फेल, पेड़ से टकराई
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बे में संचालित दीप माडल पब्लिक स्कूल की बस की स्टेरिंग सोमवार की सुबह फेल हो जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक किसी तरह से बस को काबू में करते हुए कटाई गांव के पास नींम के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दौरान बस का शीशा टूट जाने से एक छात्र छटकर आगे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि अन्य पांच को मामूली चोटें आईं। उसे सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने गंभीर रुप से घायल छात्र को हायर सेंटर के लिए भेज दिया। सीएचसी में केवल एक छात्र का इलाज हुआ। शेष चार बगैर इलाज कराए ही घर चले गए।
गंभीर रुप से घायल हुआ छात्र भौमिक कुमार (9) पुत्र रामप्रवेश है। जबकि दूसरे श्लोक (7) पुत्र रोशन है। यह दोनों मेंहनगर थाने के कटाई गांव के निवासी हैं। यह सभी छात्र मेंहनगर कस्बे में स्थित प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। सोमवार को स्कूल की बस कटाई गांव में पहुंची और गांव के भौमिक, श्लोक के अलावा अन्य चार और छात्रों को बस में बैठाकर अन्य छात्रों को लेने जा रही थी। जैसे ही बस कटाई गांव के बाहर मेनरोड पर पहुंची कि स्टेरिंग फेल हो जाने से बस वेकाबू हो गई। चालक किसी तरह से बस को पेड़ से टकराकर रोक दिया। अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए इन दोनों छात्रों के नाम की जानकारी हो सकी। घटना के संबंध में भौमिक के पिता ने थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि घटना के बाद चालक को पकडक़र उसका मेडिकल कराया गया, लेकिन वह शराब आदि का सेवन नहीं किया था। स्टेरिंग फेल होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई।
कालेज प्रशासन के प्रति लोगों में दिखा गुस्सा
मेंहनगर। सोमवार की सुबह कटाई गांव में हुई घटना के बाद घायलों का हालचाल जानने के लिए जहां सीओ लालगंज, एसओ मेंहनगर, डायल 100 की पुलिस, भाजपा नेता ध्रुव सिंह अस्पताल पहुंचे। वहीं स्कूल प्रशासन की तरफ से ना तो कोई अध्यापक, प्रधानाचार्य, या प्रबंधक ही मौके पर पहुंचे। ऐसे में लोग कालेज प्रशासन के प्रति आक्रोशित नजर आए। हालांकि पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है।