फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bus entered the house due to steering failure, a major accident was avoided

स्टेयरिंग फेल होने से घर में घुसी बस, होते-होते बचा बड़ा हादसा

Wed, 03 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bus entered the house due to steering failure, a major accident was avoided
अतरौलिया। स्टेयरिंग फेल होने के कारण लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही दोहरीघाट डिपो की बस मंगलवार को अतरौलिया चौराहे के पास एक मकान में जा घुसी। इस घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में मकान का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार की सुबह दोहरीघाट डिपो की बस लखनऊ से 30 यात्रियों को लेकर आजमगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस अतरौलिया के एकलव्य नगर पहुंची कमानी टूटने से स्टेयरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। इस दुर्घटना में चालक रविंद कुमार तथा परिचालक अनुज तिवारी को हल्की चोटें आई है। लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के समय बस में कुल 30 यात्री सवार थे। बस के परिचालक अनुज तिवारी ने बताया कि बस की कमानी टूटने की शिकायत दोहरीघाट डिपो वर्कशॉप में कई बार की गई थी। लेकिन इसे नहीं बनाया गया। आज बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यह बस अगर नेशनल हाईवे 233 पर होती तो बड़ा हादसा होता और कोई भी सुरक्षित नहीं बचता। संयोग से अनियंत्रित बस का पहिया मकान के बाहर की नाली में जाकर फंसने से वहीं खड़ी हो गई, वरना मकान ध्वस्त हो सकता था। बस पलटती तो सभी को चोट लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed