फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bus collision killed man

बस की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 03 Sep 2015 12:37 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Thu, 03 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bus collision killed man

विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पैडहा गांव के समीप बुधवार को लगभग सुबह साढ़े आठ बजे सवारी लेकर देवगांव से केराकत जौनपुर जा रही निजी बस की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 चेवार डोमनपुर गांव निवासी रोहित (21) पुत्र सूबेदार यादव अपने पड़ोसी धर्मेंद्र (22) पुत्र लालचंद, गन्नू (23) पुत्र अर्जुन और संदीप (21) पुत्र चंद्रजीत के साथ साइकिल टाली लेकर बुधवार को भैस खरीदने के लिए जा रहा था। टाली स्वयं रोहित ही चला रहा था। चेवार पैड़हा गांव के पास सड़क के किनारे साइकिल टाली खड़ी कर चारों लघुशंका करने लगे। इसी बीच देवगांव से सवारी लेकर केराकत जौनपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस सामने से साइकिल टाली और इन चारों को टक्कर मारती हुई खाई में जा गिरी। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आस-पास के ग्रामीण उन्हें सीएचसी लालगंज ले गए, जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया और धर्मेंद्र, गन्नू व संदीप की स्थिति गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर गुस्साएं ग्रामीणों ने बुढ़उ बाबा मंदिर के समीप शव सड़क पर रखकर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम शीतला प्रसाद यादव, सीओ एसपी तोमर, एसएसआई केएम सिंह, ओपी यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने और आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत रोहितइंटर का छात्र था और उसका बड़ा भाई गुलाब मुंबई में निजी कंपनी में कार्य करता है। पिता सूबेदार घर पर रहकर खेती का काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed